img

ब्रातिस्लावा/ नई दिल्ली। यूरोपीय देश स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको (56) पर बुधवार को 71 साल के व्यक्ति ने जानलेवा हमला किया। हमलावर ने उन्हें 5 गोलियां मारीं, एक गोली फिको के पेट में लगी। PM को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां साढ़े तीन घंटे तक उनकी सर्जरी चली।

स्लोवाकिया के डिप्टी PM थॉमस तराबा ने बताया कि फिको का ऑपरेशन हो गया है और उन्हें उम्मीद है कि वे इस हमले से उबर जाएंगे। उनकी जिंदगी खतरे से बाहर है। इंटीरियर मिनिस्टर मातुस सुताज एस्टोक ने बताया कि हमलावर एक लेखक है।

रॉबर्ट फिको पर हमले के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया

फिको हिंडलोवा में एक सरकारी मीटिंग में थे। जब वे मीटिंग से बाहर निकले तो उन पर हमला हुआ। पुलिस ने हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया और हथकड़ी लगा दी।

मोदी समेत दुनिया भर के नेताओं ने की निंदा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में भारत के लोग स्लोवाकिया के साथ खड़े हैं।अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हमले की निंदा की और कहा कि मुश्किल वक्त में फिको के परिवार के साथ हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे भयानक अपराध बताया है।


Read More: अमेरिका ने हार्मुज में फंसे जहाजों को निकालने वाले अभियान को रोका, ट्रंप बोले- पाकिस्तान की अपील पर फैसला