लंदन। Covishield Vaccine News: कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) ने माना है कि उनकी कोविड-19 वैक्सीन से खतरनाक साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। कंपनी के इस खुलासे है हड़कंप मच गया है।
एस्ट्राजेनेका कंपनी पर आरोप है कि उनकी वैक्सीन से कई लोगों की मौत हो गई। वहीं कई अन्य को गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ा।
कोरोना महामारी के दौरान एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से विकसित कोविशील्ड का उत्पादन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की ओर से किया गया था। भारत में भी बड़े पैमाने पर यह वैक्सीन लगाई गई है।

ब्रिटिश हाईकोर्ट में जमा किए गए दस्तावेजों में कंपनी ने स्वीकार किया कि उनकी कोरोना वैक्सीन से थ्रॉम्बोसिस थ्रॉम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम यानी TTS हो सकता है। हालांकि यह बहुत रेयर (दुर्लभ) है।
इस बीमारी से शरीर में खून के थक्के जम जाते हैं और प्लेटलेट्स की संख्या गिर जाती है। इसकी वजह से हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का भी खतरा है। कंपनी के खिलाफ हाईकोर्ट में 51 मामलों में मुकदमा चल रहा है। पीड़ितों ने एस्ट्राजेनेका से करीब 1 हजार करोड़ का हर्जाना मांगा है।
Read More: नौतपा में लापरवाही पड़ सकती है भारी, जानें इन 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें




