ला पाज। दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया में तख्तापलट की कोशिश नाकाम हो गई। सैनिकों ने राजधानी ला पाज में मौजूद राष्ट्रपति पैलेस पर हमला बोल दिया। इसके बाद आर्मी के टॉप जनरल होजे ज्यूनिगा ने सेना के कुछ सदस्यों के साथ मिलकर राष्ट्रपति पैलेस में सैन्य वाहन लेकर घुसने की कोशिश की।
हालांकि, 3 घंटे अंदर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बोलीविया के टेलीविजन पर इसका लाइव टेलिकास्ट किया गया। वीडियो के मुताबिक, बुधवार को बोलीविया की सिक्योरिटी फोर्स ने शहर के मुख्य चौराहे को घेर लिया। इसके बाद एक मिलिट्री वाहन राष्ट्रपति पैलेस के दरवाजे पर टक्कर मारने लगा। इस दौरान सैनिकों ने अंदर दाखिल होने की कोशिश की।
सेना प्रमुख जनरल होजे ने कहा कि वे देश में लोकतंत्र का पुनर्गठन करना चाहते हैं। वे राष्ट्रपति लुइस आर्से का सम्मान करते हैं लेकिन देश की सरकार में बदलाव लाने की जरूरत है। वहीं सरकार के समर्थन में जनता सड़कों पर उतर आई। उन्हें रोकने के लिए सैनिकों ने आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया।
Read More: अमेरिका का बी-52 बॉम्बर क्रैश, आठ लोगों की मौत, टेस्ट मिशन पर निकला था विमान




