img

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने बल्लेबाल करुण नायर के जबरदस्त बैटिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है।  बीसीसीआई.टीवी की ओर से जारी एक वीडियो में गंभीर ने कहा, "वापसी कभी आसान नहीं होती। जिस तरह से करुण ने रन बनाए और हार न मानने वाला रवैया दिखाया, वो पूरी टीम के लिए प्रेरणास्रोत है। करुण, एक बार फिर टीम में आपका स्वागत है।"

करुण नायर ने आखिरी बार 2017 में टेस्ट मैच खेला था, कुछ ही महीनों बाद जब वह भारत की ओर से टेस्ट में तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे। इसके बाद उनका करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा। उन्हें कर्नाटक टीम से बाहर कर दिया गया था, लेकिन करुण ने हार नहीं मानी और 2023-24 सीजन से पहले विदर्भ की ओर से प्रोफेशनल खिलाड़ी के रूप में रणजी खेलने का फैसला लिया।

रणजी ट्रॉफी 2024-25 में उन्होंने शानदार वापसी की और 16 पारियों में 863 रन बनाकर चौथे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने। इसमें उनके चार शतक शामिल थे।

करुण ने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में दोहरा शतक जड़कर अपने बेहतरीन फॉर्म का संकेत दिया। दोनों अभ्यास मैचों को मिलाकर वह इंडिया A के टॉप स्कोरर रहे, जिनके बल्ले से 259 रन निकले।

करुण नायर का इंग्लैंड में प्रदर्शन पहले भी शानदार रहा है। नॉर्थैम्पटनशायर की ओर से काउंटी चैंपियनशिप के डिविजन-1 में खेलते हुए उन्होंने 14 पारियों में 56.61 की औसत से रन बनाए। इसमें दो शतक शामिल थे, जिसमें एक नाबाद 202 रन की पारी भी थी।

गंभीर का यह समर्थन ऐसे समय में आया है जब भारत की टेस्ट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल की शुरुआत होगी। (हि.स.)
 


Read More: ड्रेसिंग रूम में "धुआं" उड़ाई दिखे रियान पराग, ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए RR के कप्तान, BCCI कार्रवाई कर सकता है