img

बीजिंग। चीन में एक महीने से लापता विदेश मंत्री क्विन गेंग को  उनके पद से हटा दिया गया। उनकी जगह वांग यी को नियुक्त किया गया है। वांग यी पहले भी 10 साल तक विदेश मंत्री रह चुके हैं। एक न्यूज एजेंसी ने राज्य मीडिया के हवाले से जानकारी दी है।

क्विन गेंग दिसंबर 2022 में चीन के विदेश मंत्री बने थे। गेंग ने 10 साल तक विदेश मंत्री रहे वांग यी का स्थान लिया था। गेंग को 25 जून से सार्वजनिक स्थानों पर नहीं देखा गया है।

इसके अलावा सरकार ने सेंट्रल बैंक के गवर्नर यी गैंग को भी हटा दिया है। अब उनकी जगह पैन गोंगशेंग लेंगे।

चीन के विदेश मंत्री क्विन गेंग को 4 जुलाई को यूरोपीय यूनियन के फॉरेन पॉलिसी चीफ जोसेफ बोरेल से मिलना था, लेकिन ये मीटिंग अचानक आगे खिसका दी गई। बोरेल को दो दिन पहले इसकी जानकारी दी गई। इसमें मीटिंग आगे बढ़ाने का कोई कारण नहीं बताया गया।

7 जुलाई को पहली बार पत्रकारों ने चीनी विदेश मंत्री गेंग के बारे में पूछा। चीनी विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया- हमें कोई जानकारी नहीं है। 10 और 11 जुलाई को गेंग को इंडोनेशिया में एक समिट में हिस्सा लेना था।

तब कहा गया- तबीयत खराब होने की वजह से गेंग नहीं जा पाएंगे। इसकी ट्रांसस्क्रिप्ट चीनी विदेश मंत्रालय के ऑफिशियल वेबसाइट पर छपी। इसमें तबीयत वाला हिस्सा गायब था।

इसके साथ ही गेंग फिलीपींस के राष्ट्रपति के साथ होने वाली मीटिंग में भी नजर नहीं आए। इसी के बाद गेंग के गायब होने की चर्चा शुरू हो गई। अब जिन जगहों पर गेंग को होना चाहिए था, वहां पर वांग यी जा रहे हैं। दरअसल, गेंग से पहले वांग यी 10 साल तक चीन के विदेश मंत्री रहे हैं।


Read More: अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म , शांति समझौते पर ट्रंप और पेजेशकियन ने किए साइन