img

नई दिल्ली। रूस से लड़ने के लिए अमेरिका अपने F-16 फाइटर जेट्स यूक्रेन को नहीं देगा। एक प्रेस कांफ्रेंस में बाइडेन ने यूक्रेन की मांग को खारिज कर दिया है। एक रिपोर्टर ने बाइडेन से पूछा था कि क्या वो यूक्रेन को F-16 जेट्स देंगे, जिसके जवाब में उन्होंने सीधे ना कह दिया।

बाइडेन से पहले जर्मनी ने भी अपने फाइटर जेट्स यूक्रेन भेजने से साफ इनकार कर दिया था। यूक्रेन को इस फैसले से काफी निराशा हो सकती है। दरअसल पिछले हफ्ते लेपर्ड टैंक मिलने के बाद यूक्रेन के डिफेंस मिनिस्टर ने फाइटर जेट्स की मांग की थी। उन्होंने अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ मिलकर एक फाइटर जेट गठबंधन बनाने को कहा था, ताकि जंग का रुख बदला जा सके।

बता दें कि  F-16 फाल्कन को दुनिया के भरोसेमंद फाइटर जेट्स में से एक माना जाता है। अमेरिका के अलावा बेल्जियम और पाकिस्तान भी इनका काफी ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार अगर यूक्रेन को ये फाइटर जेट्स मिलते तो यकीनन उन्हें जंग में फायदा होता। दरअसल यूक्रेन अभी भी लगभग 30 साल पुराने सोवियत इरा के दौरान बने फाइटर जेट्स का इस्तेमाल कर रहा है, जो जंग में ज्यादा कारगर साबित नहीं हो पाए हैं।


Read More: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर का इस्तीफा,लेबर पार्टी के ही 100 सांसदों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा