img

नई दिल्ली। ड्रीम-11 ने भारतीय क्रिकेट टीम की लीड स्पॉन्सशिप से अपना नाता तोड़ लिया है। श्ह जानकारी BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा- ऑनलाइन गेमिंग को नियंत्रित करने वाला बिल पास हो गया है। लिहाजा BCCI और ड्रीम-11 अब साथ नहीं रहेंगे। BCCI भविष्य में ऐसी किसी भी (ऑनलाइन गेमिंग) कंपनी के साथ नहीं जुड़ेगा।

बिल में ड्रीम-11 जैसे रियल-मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स को बैन किया गया है। ड्रीम-11 ने 2023 में BCCI के साथ 358 करोड़ रुपए में तीन साल का स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था।

टीम इंडिया की जर्सी पर अब किसका नाम होगा इसका जवाब जल्द मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई बड़ी कंपनियां बीसीसीआई से करार करने के लिए तैयार हैं। टाटा पहले से ही आईपीएल की स्पॉन्सर है वहीं रिलायंस जियो भी ब्रॉडकास्टिंग में लगा हुआ है।

इन कंपनियों के अलावा ग्रो, जेरोधा जैसी कंपनियां भी इस डील को कर सकती हैं। महिंद्रा और टोयोटा जैसी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां भी बीसीसीआई के साथ नाम जोड़ सकती है. पेप्सी भी इस रेस में बताई जा रही है।

 

 


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे