img

ढाका। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। रूस ने बांग्लादेश से रूपपुर न्यूक्लियर पावर प्लांट के लिए दिए गए कर्ज का ब्याज चुकाने को कहा है। यह ब्याज 630 मिलियन डॉलर (करीब 5,300 करोड़ रुपए) है। रूसी अधिकारियों ने ब्याज चुकाने के लिए 15 सितंबर तक की डेटलाइन दी है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रूसी अधिकारियों ने 21 अगस्त को बांग्लादेश की इकोनॉमिक रिलेशन डिविजन (ERD) को चिट्ठी लिखी थी। यह चिट्ठी अब जाकर स्थानीय पत्रकारों तक पहुंची है।

इसमें ERD से कहा गया है कि बकाए का भुगतान अमेरिकी डॉलर या फिर चीनी युआन में किया जाए। उन्होंने इसे बैंक ऑफ चाइना की शंघाई शाखा में जमा करने को कहा है। शेख हसीना के तख्तापलट के बाद ये पैसा चुकाने की जिम्मेदारी अंतरिम सरकार पर आ गई है।

इससे पहले अडाणी ग्रुप ने भी बांग्लादेश से बिजली बिल का 800 मिलियन डॉलर (करीब 6,700 करोड़ रुपए) बकाया मांगा था।


Read More: अमेरिका का बी-52 बॉम्बर क्रैश, आठ लोगों की मौत, टेस्ट मिशन पर निकला था विमान