ढाका। बांग्लादेश में हिंसा का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां फरीदपुर जिले में शुक्रवार की रात डिस्ट्रिक्ट स्कूल की 185वीं एनिवर्सरी के समापन समारोह के दौरान हिंसा हो गई। यहां मशहूर रॉक सिंगर जेम्स (नागर बाउल) का कॉन्सर्ट होना था, इससे ठीक पहले भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया।
घटना रात करीब 9:30 बजे हुई, जब जेम्स मंच पर आने वाले थे। आयोजकों के अनुसार, कुछ बाहरी लोग जबरन कार्यक्रम स्थल में घुसने की कोशिश कर रहे थे। रोकने पर उन्होंने ईंट-पत्थर और कुर्सियां फेंकना शुरू कर दिया और मंच की ओर बढ़ने लगे।
इसके बाद प्रशासन के निर्देश पर कॉन्सर्ट रद्द कर दिया गया। घटना में 20 लोग घायल हो गए। इनमें ज्यादातर छात्र हैं। मौके पर मौजूद छात्रों और स्वयंसेवकों ने स्थिति संभालने की कोशिश की, जिसके बाद हमलावर पीछे हटे।
Read More: ट्रंप की अमेरिका के लोगों से अपील : सब्र रखें, ईरान को "पाषाण युग" में वापस भेज देंगे




