कैनबरा। फ्रांस, ब्रिटेन और कनाडा के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने भी फिलिस्तीन को एक अलग देश के तौर पर मान्यता देने का ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने सोमवार को कहा कि इस पर सितंबर में फैसला लिया जाएगा।
इससे पहले ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा भी फिलिस्तीन को मान्यता देने का ऐलान कर चुके है। दो सप्ताह पहले फ्रांस ने जब फिलिस्तीन को आजाद देश की मान्यता देने का ऐलान किया था, तब अल्बनीज ने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया ऐसा कोई कदम नहीं उठाने जा रहा है।
अब अल्बनीज ने कहा कि अलग फिलिस्तीन देश के तौर पर मान्यता देने का फैसला पिछले दो हफ्तों में ब्रिटेन, फ्रांस, न्यूजीलैंड और जापान के नेताओं से बातचीत के बाद लिया गया।
वहीं, न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने कहा कि उनका देश भी फिलिस्तीन को अलग देश के तौर पर मान्यता देने के लिए विचार कर रहा है।
Read More: ईरान की मिसाइलों से दहला इजराइल का तेल अवीव और एलात शहर, मची तबाही




