नागपुर। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला नागपुर के जामथा स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सामने घुटने टेक दिये हैं। कंगारुओं ने पूरी टीम 177 रनों पर सिमट गई है।
भारतीयों गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। रविंद्र जडेजा ने टीम में जबरदस्त वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के पांच खिलाड़ियों को पवेलियन भेज दिया। आर अश्विन ने भी मैच में अच्छी गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। शमी और सिराज को भी एक एक सफलता मिली।
कंगारू टीम की ओर से मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 37, एलेक्स कैरी ने 36 और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 31 रन की पारी खेली।
इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और दूसरे ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (01) को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई. तीसरे ओवर में मोहम्मद शमी ने डेविड वॉर्नर (01) को बोल्ड कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई थी ।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया : पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रैनशॉ, पीटर हैंड्सकम्ब, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन लायन, टॉड मरफी और स्कॉट बोलैंड।




