नई दिल्ली। चीन के झेजियांग में खेले गए एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप फाइनल मैच में भारत के शटलर आयुष शेट्टी को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें चीन के शी यू की ने मात दी। आयुष को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
बता दें कि 60 सालों के बाद किसी भारतीय ने चैंपियनशिप के मेंस सिंगल्स कैटेगरी के फाइनल में जगह बनाई थी। आयुष से पहले दिनेश खन्ना ने 1965 में मेंस सिंगल्स में गोल्ड जीता था।
इस पूरे टूर्नामेंट में आयुष का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने वर्ल्ड नंबर 1, वर्ल्ड नंबर 4 और वर्ल्ड नंबर 7 जैसे टॉप रैंक वाले खिलाड़ियों को हराया था। शनिवार को हुए सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-25 आयुष ने डिफेंडिंग चैंपियन और नंबर-1 प्लेयर कुन्लावत वितिदसर्न को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।
Read More: एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप : भारत के आयुष पार नहीं कर पाए चीन की दीवार, सिल्वर मेडल जीता




