img

वाशिंगटन ।अमेरिका के टेनेसी राज्य में सोमवार को एक स्कूल में बंदूक से किए गए हमले में तीन छात्रों और तीन वयस्कों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, प्री-स्कूल से लेकर छठी कक्षा तक के छात्रों के लिए एक निजी ईसाई स्कूल, नैशविले में कोवेनेंट स्कूल में हमले की सूचना मिली, वहां लगभग 11 या 12 साल उम्र के छात्र होते हैं।

स्थानीय मीडिया ने स्थानीय वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि तीन बच्चों को गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

यह फोटो हमलावर ऑड्री हेल की है। वह सोशल मीडिया पर अपनी आईडेंटिटी पुरुष दिखाती थी।

(यह फोटो हमलावर  ऑड्री हेल की है)

नैशविले पुलिस ने कहा कि उन्होंने शूटर ऑड्री हेल को मार गिराया है।

नैशविले पुलिस ने एक ब्रीफिंग में कहा कि छह लोग मारे गए हैं - तीन बच्चे और तीन वयस्क है।

पुलिस ने कहा, पुलिस ने बताया कि 28 साल की ऑड्री इसी स्कूल की स्टूडेंट थी। वह ट्रांसजेंडर थी और सोशल मीडिया पर खुद की पहचान पुरुष बताती थी। उन्होंने कहा कि वह दो असाल्ट-स्टाइल राइफलों और एक हथकड़ी से लैस थी।
 

हमले की वजह के सवाल पर नैशविले पुलिस के प्रवक्ता डॉन अरोन ने कहा- ऑड्री इस बात से नाराज थी कि उसे जबरदस्ती एक क्रिश्चियन स्कूल भेज दिया गया था।




पुलिस ने कहा कि उन्हें पहली बार सुबह 10.13 बजे (स्थानीय समयानुसार, रात 8.43 बजे) एक सक्रिय शूटर के आने की सूचना मिली, स्कूल की दूसरी मंजिल पर 'लॉबी जैसे क्षेत्र' में 10.27 बजे हम शूटर को मार गिराने में कामयाब रहे।

पुलिस की वेबसाइट के अनुसार, स्कूल में लगभग 200 छात्र हैं।


Read More: अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म , शांति समझौते पर ट्रंप और पेजेशकियन ने किए साइन