img

मथुरा। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के ऐलान के बाद मंगलवार को स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के  संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने श्रीराधा केलिकुंज आश्रम पहुंचे। विराट कोहली व अनुष्का शर्मा ने करीब 15 मिनट संत प्रेमानंद से अध्यात्मिक चर्चा की। करीब दो घंटे बीस मिनट तक आश्रम में ठहरे। 

संत प्रेमानंद ने विराट व अनुष्का को मन से राधा नाम जप करने का आशीर्वाद दिया। कहा मन के अंदर से जब राधा नाम का जप करोगे तो जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसके बाद विराट और अनुष्का बाराहघाट स्थित संत प्रेमानंद के गुरु गौरांगी शरण के आश्रम में उनका आशीर्वाद लेने भी पहुंचे।

प्रेमानंद महाराज ने अनुष्का से कहा- मन लगाकर राधा नाम का जप करें तो भगवान मिल जाएंगे।
 संत प्रेमानंद महाराज की शरण में विराट कोहली और अनुष्का 

मंगलवार सुबह रमणरेती स्थित श्रीराधा केलिकुंज में पहुंचे विराट कोहली व अनुष्का शर्मा ने संत प्रेमानंद के सामने दंडवत प्रणाम किया। संत प्रेमानंद ने पूछा प्रसन्न हो। इस पर विराट ने मुस्कराकर कहा, जी। इस दौरान संत प्रेमानंद ने खूब आनंदित रहने व राधा नाम जप करने का आशीर्वाद दिया। अनुष्का शर्मा ने संत प्रेमानंद से सवाल किया कि बाबा क्या नाम जप से सब कुछ पूरा हो जाएगा? इस पर संत बोले बिल्कुल पूरा होगा। हमने इसका अपने जीवन में अनुभव किया है। 20 साल काशी विश्वनाथ में संन्यासी जीवन बिताया। जहां सांख्ययोग, कर्मयोग, अष्टांग योग का अनुभव किया, अब भक्तियोग में रमे हैं। उन्होंने कहा भगवान शंकर से बढ़कर कोई ज्ञानी नहीं। वह भी हरि शरणम हर समय जपते रहते हैं। भगवान शिव राम राम जपते रहते हैं। (हि.स.)


 


Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत