नागपुर। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला नागपुर के जामथा स्टेडियम में खेला जा रहा है। लंच के बाद ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने टीम इंडिया के गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिये। आधी टीम आउट होकर पवेलियन लौट गई है।
कंगारुओं ने फिलहाल 8 विकेट खोकर 173 रन बना लिये हैं। रविंद्र जडेजा ने जबरदस्त वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के चार बल्लेबाजों को आउट कर पवेलियन भेजा। जडेजा ने टॉड मर्फी , स्टीव स्मिथ के अलावा मैट रैनशॉ और मार्नस लाबुशेन का विकेट लिया। इसके अलवा सिराज और शमी को भी एक एक विकट मिला।
इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और दूसरे ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (01) को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई. तीसरे ओवर में मोहम्मद शमी ने डेविड वॉर्नर (01) को बोल्ड कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई।
Read More: दुनिया के नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज सिनसिनाटी ओपन से बाहर, यूप ओपन खेलने पर भी सस्पेंस




