वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अध्यक्षता में गुरुवार को युद्धग्रस्त गाजा के पुनर्वास के लिए गठित शांति समिति की बैठक होगी।
वाशिंगटन स्थित यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में होने वाली गाजा शांति समिति की बैठक में पाकिस्तान सहित मिस्र, जॉर्डन, इंडोनेशिया, कतर, सऊदी अरब, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात सहित 20 सदस्य देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
समिति के सदस्य देशों द्वारा गाजा के पुनर्निर्माण के लिए 5 अरब डॉलर तक का योगदान देने की उम्मीद है, जिसकी घोषणा बैठक के दौरान की जाएगी।
बता दें कि इजराइल-हमास युद्धविराम के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जनवरी में दावोस में शांति बोर्ड का गठन किया था। शुरुआत में इस बोर्ड के गठन का उद्देश्य गाजा में युद्ध के बाद की स्थिति पर निगरानी रखने के लिए बनाया गया था लेकिन जल्द ही इसका दायरा बढ़ाते हुए इसमें वैश्विक शांति का उद्देश्य शामिल किया गया। खास बात यह है कि इस बोर्ड में अमेरिकी राष्ट्रपति को अनिश्चितकाल के लिए अध्यक्ष बने रहने की मंजूरी दी गई है। (हि.स.)
Read More: अमेरिका आज से होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी करेगा, आईआरजीसी ने कहा- जलडमरूमध्य खुला है




