img

मोगादिशु। सोमाली नेशनल आर्मी (एसएनए) ने शनिवार को लोअर शबेले के दक्षिणी क्षेत्र में सेना के एक ठिकाने पर हमले के प्रयास कर रहे अल-शबाब के 13 आतंकवादियों को मार गिराया।


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, रक्षा बलों के प्रमुख ओडोवा युसूफ रेज ने कहा कि सैनिकों ने विस्फोटकों से लदे दो वाहनों को नष्ट कर दिया, जिनका उपयोग आतंकवादी सेना के अड्डे पर हमले के लिए करने की योजना बना रहे थे।

रेज ने कहा, हमारे बलों ने पूर्वी अफमाडोव शहर में सेना के ठिकानों के पास दो आतंकवादी कार बम विस्फोटों को नाकाम कर दिया। हमने हमले के प्रयास से पहले खुफिया सूचना मिलने के बाद 13 आतंकवादियों को मार गिराया।

उन्होंने कहा कि सैनिकों से कोई हताहत नहीं हुआ, और नाकाम किया गया हमला दक्षिण-मध्य सोमालिया में अल-कायदा से जुड़े उग्रवादियों के ठिकानों पर तेज हमले के बीच हुआ।

 


 


Read More: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर का इस्तीफा,लेबर पार्टी के ही 100 सांसदों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा