img

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025)  के 7 मैच लखनऊ में खेले जाएंगे। 1 अप्रैल को पहला मैच लखनऊ सुपर जायन्ट्स (LSG) और पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला जाएगा। लखनऊ में इकाना LSG टीम का होम ग्राउंड है। पिछले सीजन में भी यहां कुल 7 मैच खेले गए थे।

लखनऊ में होने वाले मुकाबले

तारीख - मैच

01 अप्रैल - एलएसजी बनाम पंजाब किंग्स
04 अप्रैल - एलएसजी बनाम मुंबई इंडियंस
12 अप्रैल - एलएसजी बनाम गुजरात टाइटंस
14 अप्रैल - एलएसजी बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स
22 अप्रैल - एलएसजी बनाम दिल्ली कैपिटल
09 मई - एलएसजी बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
18 मई - एलएसजी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

क्या बोले एलएसजी के मेंटोर जहीर खान

एलएसजी के मेंटोर जहीर खान ने कहा कि ऋिषभ पंत की कप्तानी के साथ टीम के पास डेविड मिलर, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, मयंक यादव, आवेश खान और रवि बिश्नोई जैसे कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं। एलएसजी निश्चित रूप से आईपीएल कप का प्रबल दावेदार है। क्रिकेट प्रेमियों के प्यार और समर्थन से हम इस लक्ष्य को हासिल करेंगे


Read More: ड्रेसिंग रूम में "धुआं" उड़ाई दिखे रियान पराग, ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए RR के कप्तान, BCCI कार्रवाई कर सकता है