लखनऊ । इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का 13वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच लखनऊ के इकाना (अटल बिहारी वाजपेयी) स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार एक दूसरे से भिड़ेंगी।

यह 18वें सीजन में LSG का तीसरा और PBKS का दूसरा मैच होगा। पंजाब ने अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को हराया। वहीं, लखनऊ को अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद दूसरे मैच में टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद खिलाफ जीत दर्ज की।
IPL में अब तक पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कुल 4 मैच खेले गए। लखनऊ को 3 में जीत मिली, जबकि पंजाब किंग्स (PBKS) ने एक मैच जीता।
संभावित प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह/जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नेहल वाधेरा/अजमतुल्लाह ओमरजई, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशाख।
लखनऊ सुपरजायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शार्दूल ठाकुर, दिग्वेश सिंह, एम सिद्धार्थ।
Read More: इंग्लैड के दिग्गज बल्लेबाज रॉबिन स्मिथ का निधन, 1992 विश्व कप टीम का हिस्सा रहे थे




