img

नई दिल्ली। IPL 2025 : टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 18वें एडीशन का शेड्यूल जारी कर दिया है. आईपीएल का पहला मैच 22 मार्च 2025 से शुरू होगा और फाइनल मुकाबला 25 मई 2025 को खेला जाएगा. इस बार कुल 74 मैच होंगे, जो 13 अलग-अलग स्थानों पर खेले जाएंगे। ऐसे में आप स्टेडियम में बैठकर क्रिकेट देखना चाहते हैं और आसानी से टिकट खरीदना चाहते हैं तो इस खबर में हम आपको ऑनलाइन टिकट के बारे में बताएंगे जिससे आप बुक कर सकते हैं।


ऐसे बुक करें ऑनलाइन टिकट

1. टिकट बुकिंग वेबसाइट (जैसे BookMyShow, Paytm, IPLT20.com) पर जाएं.
2. जिस मैच को देखना चाहते हैं, उसे और उसके स्टेडियम को चुनें.
3. सीटिंग कैटेगरी (जनरल, मिड-रेंज, प्रीमियम या VIP) का चुनाव करें.
4. चेकआउट पर जाएं और पेमेंट डिटेल भरें.
5. डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग से भुगतान करें.
6. पेमेंट कंफर्म होने के बाद ईमेल या SMS के जरिए टिकट की जानकारी प्राप्त करें.


बता दें कि BCCI ने अभी तक आईपीएल के ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले सीजन की तरह इस बार भी टिकट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध होंगे।


Read More: दुनिया के नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज सिनसिनाटी ओपन से बाहर, यूप ओपन खेलने पर भी सस्पेंस