img

बैंकॉक/नेपीडॉ। म्यांमार शुक्रवार को 7.7 तीव्रता के भूकंप के झटकों से दहल गया है। इसका असर भारत, थाईलैंड, बांग्लादेश और चीन समेत 5 पांच देशों में रहा है। म्यांमार और थाईलैंड में 16 लोगों की जान गई है। म्यांमार और थाईलैंड में 23 लोगों की जान गई है। इसमें म्यांमार में  20 लोगों की जान गई है, जबकि यहां 300 लोग घायल बताए जा रहे  हैं।

वहीं थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में निर्माणाधीन 30 मंजिला इमारत गिरने से 43 लोग दबे हैं, जबकि 3 लोगों की मौत हुई है। इस आपदा से मची तबाही को देखते हुए  मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

Earthquake today News: म्यांमार और थाईलैंड में 7.7 तीव्रता का भूकंप, 100 से  अधिक की मौत. – News18 हिंदी

इन 5 देशों के अलग-अलग इलाकों में सैकड़ों लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। भारी तबाही के चलते थाईलैंड की प्रधानमंत्री पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा ने इमरजेंसी घोषित कर दी है।


थाईलैंड से खतरनाक तस्वीरें सामने आई हैं। एक बहुमंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह बिखरती नजर आ रही है। बताया गया है कि भूकंप म्यांमार के सागाइंग शहर के उत्तर-पश्चिम में 16 किलोमीटर की दूरी पर 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। इसके झटके भारत की राजधानी नई दिल्ली तक महसूस किए गए।

सीएनएन न्यूज चैनल के अनुसार, भूकंप के बाद बैंकॉक की सड़कों पर मध्य म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद बैंकॉक की सड़कों पर हाई-राइज पूल का पानी भर गया। इससे पूरे पड़ोसी थाईलैंड में कंपन होने लगा। एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में स्विमिंग पूल के किनारे कई मंजिलों के नीचे सड़कों पर बहता हुआ पानी दिखाई दे रहा है।

आपातकालीन सेवाओं का कहना है कि बैंकॉक के चतुचक पार्क में ढही इमारत के अंदर 50 लोग थे। नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर इमरजेंसी मेडिसिन का कहना है कि इमारत में 43 लोग फंसे हुए हैं और सात अन्य घायल हुए हैं। यांगून के एक निवासी ने बताया कि स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:53 बजे आए भूकंप के बाद वे लगभग 30 मिनट तक फोन कॉल नहीं कर पाए। मगर इंटरनेट ठीक से काम कर रहा है। बिजली गुल है। म्यांमार के सागाइंग और मांडले क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है। 

PM मोदी ने जताई चिंता, कहा- भारत हरसंभव मदद को तैयार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप पर चिंता जताते हुए कहा कि भारत हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है। PM ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के बाद की स्थिति से चिंतित हूं। सभी की सुरक्षा और खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं। भारत हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है। इस संबंध में, हमने अपने अधिकारियों से तैयार रहने को कहा है। साथ ही विदेश मंत्रालय से म्यांमार और थाईलैंड की सरकारों के साथ संपर्क में रहने को कहा है।” (हि.स.)


Read More: ईरान की मिसाइलों से दहला इजराइल का तेल अवीव और एलात शहर, मची तबाही