img

झांसी। उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी अतीक अहमद को एक बार फिर साबरमती से प्रयागराज कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की सीमा में घुसते ही अतीक अहमद को डर सताने लगा है। बुधवार की सुबह करीब पौने 8 बजे अतीक अहमद के काफिले ने उप्र के झांसी की सीमा में प्रवेश किया। पुलिस लाइन पहुंचकर करीब 1 घंटे 20 मिनट तक पुलिस लाइन रुकने के बाद काफिला फिर प्रयागराज के लिए रवाना हो गया।

चर्चित उमेश पाल हत्याकांड मामले में दुर्दांत अपराधी अतीक अहमद की प्रयागराज कोर्ट में पेशी है। इसको लेकर यूपी पुलिस अतीक अहमद को साबरमती जेल से प्रयागराज की नैनी जेल लेकर जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से अतीक अहमद के काफिले में भारी पुलिस बल लगाया गया है। बुधवार को अतीक अहमद का काफिला सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर उप्र के झांसी जिले की सीमा में पहुंचा। वहां से अतीक अहमद को झांसी के पुलिस लाइन में ले जाया गया। 

वहां अतीक अहमद का काफिला करीब 7 बजकर 55 मिनट पर पहुंचा। पुलिस लाइन में करीब 1 घंटे 20 मिनट तक रुकने के बाद भारी सुरक्षा के बीच अतीक का काफिला फिर चल पड़ा। यह दूसरी बार है जब उसे पेशी पर प्रयागराज ले जाया जा रहा है। इससे पूर्व भी जब उसे पेशी पर ले जाया गया था तब परिजनों ने उसकी जान को खतरा बताया था। हालांकि इस बार झांसी में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है।

अतीक को प्रासंगिक वारंट के तहत प्रयागराज लाने और नैनी सेंट्रल जेल में रखने के बाद पुलिस एक स्थानीय अदालत से उसकी हिरासत के लिए आवेदन कर सकती है। दो सप्ताह के भीतर यह दूसरी बार है जब अतीक को साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है। इससे पहले प्रयागराज पुलिस की 22 सदस्यीय टीम उसे एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश करने के लिए 27 मार्च को शहर लाई थी।
उमेश पाल अपहरण मामले में 28 मार्च को अदालत ने अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। अतीक अहमद पर उमेश पाल हत्याकांड समेत 103 आपराधिक मामले चल रहे हैं।

 


Read More: सपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती