चेन्नई। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच आज यानी शनिवार को चेन्नई में खेला जाएगा। 5 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया एक—0 से आगे चल रही है। मैच से पहले टीम इंडिया के फैन्स करो बड़ा झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भारतीय टीम की मुशिकलें बढ़ा दी हैं। उनके खेलने की संभावना कम है।
चेन्नई की पिच स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा सपोर्ट करती है, ऐसे में भारत तीन स्पिनर के साथ एक बार फिर खेलता हुआ दिखाई दे सकता है। मोहम्मद शमी के खेलने की उम्मीद काफी कम दिखाई देती है। टीम अर्शदीप सिंह के साथ हार्दिक पंड्या के रूप में दूसरे पेसर के साथ उतरेगी। जरूरत पड़ने पर नीतीश रेड्डी भी पेस ऑप्शन हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग-11: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा/वॉशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई।
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11: जोस बटलर (कप्तान), बेन डकेट, फिल सॉल्ट (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक, लियम लिविंगस्टन, जैकब बेथेल, जैमी ओवर्टन, ब्रायडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और मार्क वुड।




