img

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस (MI) के खराब प्रदर्शन को लेकर  कप्तान हार्दिक पांड्या आलोचकों के निशाने पर हैं। बावजूद इसके मुंबई इंडियंस (MI) का मैनेजमेंट अपने नए कप्तान का लगातार बचाव कर र​हा है।  इस बार टीम के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड भी हार्दिक पांड्या का समर्थन करते हुए उनको आलोचकों को खरी -खरी सुनाई है। 

रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद एक बार फिर पांड्या की कप्तान और प्रदर्शन पर सवाल उठने लगे। पांड्या के बचाव में MI के बल्लेबाजी कोच ने मोर्चा संभाला। उन्होंने पांड्या की आलोचना करने वालों को करारा जवाब देते हुए कहा कि -मुझे नहीं पता कि इससे उसके आत्मविश्वास पर असर पड़ेगा या नहीं। वह एक खुद पर विश्वास रखने वाला व्यक्ति है। क्रिकेट में, आपके पास अच्छे दिन और बुरे दिन दोनों होते हैं।

मैं एक ऐसे व्यक्ति को देख रहा हूं जो सुधार करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। मैं अन्य लोगों द्वारा खिलाड़ियों को टारगेट करने की कोशिश से तंग आ चुका हूं। आपको ये समझना होगा कि क्रिकेट एक टीम गेम है।

यह एक ऐसा व्यक्ति है जो छह सप्ताह से भी कम समय में देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहा है। हम सभी को उसका हौसला अफजाई करना चाहिए और भारतीय फैंस यही चाहेंगे कि वह अच्छा प्रदर्शन करे, क्योंकि वो भारत का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर है।’

चोट के कारण वनडे वर्ल्ड कप से बीच टूर्नामेंट में बाहर होने के बाद हार्दिक ने आईपीएल 2024 में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की।

आईपीएल 2024 में अब तक हार्दिक, जो प्रतियोगिता की शुरुआत में बुरी तरह से परेशान थे। उन्होंने 145.55 की स्ट्राइक रेट से 131 रन बनाए हैं। जबकि उनके नाम सीजन में अब तक 3 विकेट हैं।

 


Read More: ड्रेसिंग रूम में "धुआं" उड़ाई दिखे रियान पराग, ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए RR के कप्तान, BCCI कार्रवाई कर सकता है