img

नई दिल्ली।T20 World Cup USA Squad: यूएसए क्रिकेट ने शुक्रवार को आगामी आईसीसी टी-20 विश्व कप (T20 World Cup) के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। 1 जून से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट की मेजबानी अमेरिका (USA) और वेस्टइंडीज संयुक्त रूप से करेंगे।

टीम में न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर कोरी एंडरसन (Corey Anderson) को शामिल किया गया है। एंडरसन ने तीन विश्व कप में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया है। टीम की अगुआई एक बार फिर मोनंक पटेल करेंगे। यही टीम विश्व कप से पहले ह्यूस्टन, टेक्सास में बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी-20 द्विपक्षीय मैच भी खेलेगी।

विश्व कप टीम में आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज शायन जहांगीर को शामिल किया है, जो गजानंद सिंह की जगह लेंगे।

USA की टीम विश्वकप में अपना पहला मैच 1 जून को टेक्सास के डलास में कनाडा के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम लीग चरणों में पाकिस्तान, भारत तथा आयरलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच खेलेगी।

विश्व कप के लिए USA की टीम : मोनंक पटेल (कप्तान), आरोन जोन्स (उप-कप्तान), स्टीवन टेलर, कोरी एंडरसन, सौरभ नेत्रवलकर, जेसी सिंह, हरमीत सिंह, नोशतुश केंजीगे, शैडली वैन शल्कविक, नितीश कुमार, एंड्रीज गौस, शायन जहांगीर, अली खान, निसर्ग पटेल, मिलिंद कुमार।

रिजर्व खिलाड़ी: गजानंद सिंह, जुआनॉय ड्रिस्डेल, यासिर मोहम्मद।
 


Read More: ड्रेसिंग रूम में "धुआं" उड़ाई दिखे रियान पराग, ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए RR के कप्तान, BCCI कार्रवाई कर सकता है