img

नई दिल्ली। KKR vs PBKS Match: कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शुक्रवार शाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मैच खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

ईडन गार्डन्स पिच बैटिंग फ्रेंडली है, उम्मीद यही है कि मुकाबला हाई स्कोरिंग होगा। इस सीजन में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी।

केकेआर (KKR) पांच जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। जबकि पंजाब 8 मैचों से केवल 2 मैच जीती और अंक तालिका में 9वें नंबर पर है।

हेड टू हेड में भी कोलकाता (KKR) का पलड़ा पंजाब (PBKS) पर हावी है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैं। 21 में KKR और 11 में PBKS को जीत मिली थी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स : सैम करन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, राइली रूसो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियम लिविंगस्टन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह।

केकेआर: श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा।


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे