img

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स और रनर-अप सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज यानी गुरुवार को आईपीएल का 15वां मैच खेला जाएगा। मैच कोलकाता के होमग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

दोनों टीमों ने इस सीजन 3-3 मैच खेले। दोनों को 1-1 में जीत मिली और 2-2 में हार का सामना करना पड़ा। पिछले साल का फाइनल इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला गया था। जहां कोलकाता ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर तीसरी बार IPL जीता था।

पॉसिबल प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, जीशान अंसारी, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, एडम जम्पा।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी।


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे