img

नई दिल्ली। भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में टीम इंडिया (Team India) 8 अक्टूबर को अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। वहीं वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारतीय टीम अपने घर में भी ऑस्ट्रेलिया से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. 

दोनों टीमों के बीच यह सीरीज 22 से 27 सितंबर तक खेली जाएगी. वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से टीम इंडिया का यह आखिरी मौका होगा. वहीं वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत में ही रुकेगी और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी.

टीम इंडिया वर्ल्ड कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला 22 सितंबर, जबकि दूसरा और तीसरा मैच मैच 24 और 27 सितंबर को खेला जाएगा। यह तीनों मैच मोहाली, इंदौर और राजकोट में खेले जाएंगे।

वहीं, वर्ल्ड कप के बाद भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मैच 23 नवंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इसके बाद भारत अफगानिस्तान दौरे से अगले साल यानी 2014 की अभियान की शुरुआत करेगा। 


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे