गाजा। हमास चीफ याह्या सिनवार के बाद गाजा के नासर जंक्शन के पास इजराइली हवाई हमले में 30 से अधिक नागरिक मारे गए। फिलिस्तीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए (वाफा) ने आज सुबह नासर जंक्शन हमले की जानकारी दी।
वाफा के अनुसार, गाजा पट्टी के उत्तर में जबालिया शिविर में नासर जंक्शन के पास इजराइली हवाई हमले में 20 बच्चों और महिलाओं सहित 30 से अधिक नागरिक मारे गए और 50 से अधिक अन्य घायल हो गए। इजराइल के सुरक्षा बलों ने गाजा पट्टी के उत्तर में नासर जंक्शन के पास कई घरों को बम से उड़ा दिया।
वाफा के अनुसार, इजराइल का सात अक्टूबर, 2023 से गाजा पट्टी पर आक्रमण जारी है। अब तक 42,500 नागरिक मारे गए और 99,546 अन्य घायल हो गए। इसके अलावा मध्य गाजा में अल-मगाजी शिविर पर इजराइली बमबारी में दो नागरिकों की मौत हो गई। इसके अलावा शुक्रवार सुबह गाजा पट्टी पर हुए हमले में 64 नागरिक मारे गए। इनमें 45 लोग जबालिया शिविर के शामिल हैं।
सीरिया में विभिन्न संचार माध्यमों की रिपोर्ट में कहा गया है कि इजराइली हमले में हमास सरगना याह्या सिनवार के मारे जाने के बाद आतंकवादी संगठन गाजा के बाहर रहने वाले किसी व्यक्ति को अपना सरगना बनाने पर विचार कर रहा है। अब याह्या के भाई मोहम्मद सिनवार से इजरायल के खिलाफ युद्ध में बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद है। याह्या सिनवार के सहयोगी खलील अल-हय्या को संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है।
Read More: अमेरिका का बी-52 बॉम्बर क्रैश, आठ लोगों की मौत, टेस्ट मिशन पर निकला था विमान




