img

केकेआर के जेसन रॉय पर लगा जुर्माना

बंगलुरू।  IPL NEWS:  कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बल्लेबाज जेसन रॉय (jason roy) के खिलाफ मैच फीस का दस प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

ये जुर्माना एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए लगाया गया है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ रॉय ने आउट होने के बाद गुस्से में एक गिल्लियां गिरा दी थी। उन्होंने अपनी गलती मान ली। रॉय ने 29 गेंदों पर 56 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

आईपीएल ने एक बयान में कहा, रॉय ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया है। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी है।


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे