वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक फरवरी से कनाडा और मेक्सिको पर 25% और चीन पर एक्स्ट्रा 10% टैरिफ लगा दिया है। इसे लेकर उन्होंने एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए। इस दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या ये देश टैरिफ में देरी के लिए कुछ कर सकते हैं। उन्होंने जवाब दिया कि नहीं, वे अब कुछ नहीं कर सकते।
ट्रंप ने कहा कि हमारी धमकियां सिर्फ सौदेबाजी के लिए नहीं हैं। इन तीनों देशों के साथ हमारा बड़ा व्यापारिक घाटा है। हम आगे यह भी देखेंगे कि इसमें बढ़ोतरी करना है या नहीं, लेकिन अमेरिका में बहुत सारा पैसा आएगा।
इससे पहले शुक्रवार को व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प शनिवार से कनाडा और मेक्सिको से इंपोर्ट पर 25% और चीनी सामान पर 10% टैरिफ लगाएंगे। क्योंकि इन देशों से हमारे देश में अवैध फेंटेनाइल ड्रग पहुंच रहा है, जिससे लाखों अमेरिकी मारे गए हैं।
फेंटेनाइल एक पावरफुल सिंथेटिक ओपिओइड यानी ड्रग है। इसका ओवरडोज दिमाग में ऑक्सीजन की सप्लाई को कम कर देता है। इससे इंसान कोमा में जा सकता है, या उसकी मौत भी हो सकती है।
Read More: ईरान की मिसाइलों से दहला इजराइल का तेल अवीव और एलात शहर, मची तबाही




