वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को चेतावनी दी है कि सभी बंधकों को अभी रिहा करें, बाद में नहीं। जिन लोगों की आपने हत्या की है, उनके शवों को तुरंत लौटाएं, नहीं तो आपका काम खत्म हो जाएगा। केवल बीमार और विकृत लोग ही शवों को रखते हैं। आप बीमार और विकृत हैं।
व्हाइट हाउस ने बुधवार देर रात कहा कि गाजा बंधकों के मुद्दे पर अमेरिका और हमास के बीच कतर की राजधानी दोहा में सीधी बातचीत हुई। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा था कि चर्चा से पहले इजराइल से भी बात की गई थी।
इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने इस वार्ता की जानकारी दी। इजराइली अधिकारियों का कहना है कि गाजा में अभी भी करीब 24 जीवित बंधक हैं। इनमें एक अमेरिकी नागरिक एडन अलेक्जेंडर भी शामिल हैं। इनके अलावा कम से कम 35 अन्य लोगों भी शामिल हैं।
Read More: ईरान की मिसाइलों से दहला इजराइल का तेल अवीव और एलात शहर, मची तबाही




