img

वॉशिंगटन डीसी । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ का ऐलान किया है। यह टैरिफ 2 अप्रैल से लागू होगा। ट्रम्प के मुताबिक इसका मकसद वेनेजुएला को सजा देना है।

ट्रम्प ने कहा कि वेनेजुएला जानबूझकर और धोखे से अमेरिका में अपराधियों और हिंसक गैंग के सदस्यों को भेजता है, जिनमें ट्रेन डी अरागुआ जैसे आतंकी संगठन भी हैं। हम इन अपराधियों को वापस भेजेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति के इस फैसले से भारत की रिलायंस जैसी कुछ कंपनियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भारत, वेनेजुएला से जितना तेल आयात करती है, उसका लगभग 90% तेल रिलायंस खरीदती है।


Read More: अमेरिका का बी-52 बॉम्बर क्रैश, आठ लोगों की मौत, टेस्ट मिशन पर निकला था विमान