img

नई दिल्ली। बल्लेबाज आशुतोष शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) को एक रोमांचक मैच में हरा दिया। हालांकि इस मैच में LSG के कप्तान ऋषभ पंत की एक छोटी से चूक उनकी टीम पर भारी पड़ गई।  

ऋषभ पंत ने मोहित शर्मा की स्टंपिंग छोड़ दी थी। बस उनकी इसी एक गलती की वजह से मैच LSG के हाथों से फिसल गया और DC ने एक विकेट रहते जीत हासिल कर ली।

विशाखापट्टनम स्टेडियम में सोमवार को खेले गये इस मैच में कई शानदार लम्हे देखने को मिले। समीर रिजवी से निकोलस पूरन का कैच छूटा। अक्षर पटेल ने शार्दूल ठाकुर को रन आउट किया। विपराज ने एक हाथ से सिक्स लगाया। ऋषभ पंत ने मोहित शर्मा की स्टंपिंग छोड़ी। आशुतोष ने सिक्स लगाकर मैच जिताया।


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे