इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कई शहरों में शनिवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। इससे नागरिकों में दहशत और चिंता फैल गई। लोग घरों से बाहर निकल आए।
द न्यूज इंटरनेशनल के अनुसार, शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, समूचे अटक और चकवाल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर, मर्दन, मोहमंद और शबकदर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि, किसी भी प्रभावित क्षेत्र से अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की रिपोर्ट नहीं मिली।
पाकिस्तान के राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र के अनुसार, भूकंप दोपहर 12:31 बजे आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 दर्ज की गई। इसकी गहराई 12 किलोमीटर थी। भूकंप का केंद्र रावलपिंडी से 60 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में, अक्षांश 33.90 उत्तर और देशांतर 72.66 पूर्व पर स्थित था। इस्लामाबाद के एक व्यक्ति ने कहा कि सेक्टर एफ-11 में उसकी इमारत बायीं और दायीं ओर झुक गई। सेक्टर के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
Read More: ईरान की मिसाइलों से दहला इजराइल का तेल अवीव और एलात शहर, मची तबाही




