img

नई दिल्ली। पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। उसके तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोट के चलते चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं।  उनकी जगह काइल जेमिसन को मौका दिया गया है।

न्यूजीलैंड को बुधवार 19 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी का ओपनिंग मुकाबला खेलना है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन करीब 10 दिन पहले UAE की लीग ILT20 के एक मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी मसल्स में खिंचाव आया था।

बाता दें कि फर्ग्यूसन को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया था। वे न्यूजीलैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर हैं। उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद से न्यूजीलैंड के लिए कोई वनडे मैच नहीं खेला है।

 


Read More: दुनिया के नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज सिनसिनाटी ओपन से बाहर, यूप ओपन खेलने पर भी सस्पेंस