img

लखनऊ। टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2025 के 16वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेले गए मुकाबले के बाद LSG के कप्तान ऋषभ पंत और गेंदबाज दिग्वेश सिंह पर आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर जुर्माना लगाया गया है।

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने धीमी ओवर गति बनाए रखी। यह इस सीजन में टीम की पहली गलती थी, जिसके चलते कप्तान ऋषभ पंत पर IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह अनुच्छेद न्यूनतम ओवर गति से संबंधित मामलों को कवर करता है।

वहीं, LSG के गेंदबाज दिग्वेश सिंह पर आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगा है। यह इस सीजन में उनका दूसरा लेवल एक उल्लंघन है, जिसके चलते उन्हें दो डिमेरिट अंक दिए गए हैं। इससे पहले एक अप्रैल 2025 को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में उन्हें एक डिमेरिट अंक मिल चुका है।

दिग्वेश पर यह जुर्माना मुंबई के बल्लेबाज नमनधीर को आउट करने के बाद नोटबुक सेलीब्रेशन करने के लिए लगाया है। इसके पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ भी उनपर इसी तरह का सेलीब्रेशन करने के लिए जुर्माना लगाया गया था।
 


Read More: ड्रेसिंग रूम में "धुआं" उड़ाई दिखे रियान पराग, ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए RR के कप्तान, BCCI कार्रवाई कर सकता है