img

नई दिल्ली। तेज गेंदबाज उमरान मलिक IPL 2025 के पूरे सीजन से बाहर हो गए है। इसकी वजह उमरान को लगी चोट बताई जा रही हैै। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनकी जगह लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर चेतन सकारिया को टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि  IPL 22 मार्च से शुरू होकर 25 मई तक चलेगा।

Umran malik working hard on his bowling to make come back in team india  उमरान मलिक ने वापसी के लिए लगा दी है पूरी ताकत, गेंदबाजी में किया बदलाव, इस  सीरीज में
तेज गेंदबाद उमरान मलिक

चेतन सकारिया भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। सकारिया ने एक वनडे और दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह 19 IPL मैच भी खेले हैं, जिनमें उन्होंने 20 विकेट लिए हैं। लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को 75 लाख रुपये में टीम में शामिल किया है।

चेतन सकारिया को IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में कोई भी खरीददार नहीं मिला था। इसके बाद सकारिया कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में बतौर नेट गेंदबाज शामिल हुए थे। अब KKR ने उन्हें उमरान मलिक के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल कर लिया।


Read More: ड्रेसिंग रूम में "धुआं" उड़ाई दिखे रियान पराग, ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए RR के कप्तान, BCCI कार्रवाई कर सकता है