img

दुबई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैच की सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम ICC टेस्ट टीम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर खिसक गई है। 2019-21 और 2021-23 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने वाले भारत के 109 रेटिंग अंक हैं।

टीम इंडिया 2016 के बाद दूसरी बार ICC टेस्ट टीम रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंची है। ऑस्ट्रेलिया नंबर एक और साउथ अफ्रीका नंबर दो है। बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी 2024-25 में भारतीय टीम को हराने वाले ऑस्‍ट्रेलिया टीम की 126 रेटिंग है।

इतना ही नहीं ऑस्‍ट्रेलिया के 4531 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर गावस्कर सीरीज के सिडनी में खेले गए आखिरी मैच में 6 विकेट से हराया था। मैच ढाई दिन तक ही चली। 3 जनवरी से शुरू हुई यह मुकाबला 6 जनवरी को लंच से पहले ही खत्म हो गई थी।


Read More: ड्रेसिंग रूम में "धुआं" उड़ाई दिखे रियान पराग, ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए RR के कप्तान, BCCI कार्रवाई कर सकता है