img

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व चेयरमैन और भगोड़े कारोबारी ललित मोदी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वानुअतु की उसकी  नागरिकता रद्द होगी। वानुअतु के प्रधानमंत्री जोथम नापाट ने नागरिकता आयोग को ललित मोदी को जारी पासपोर्ट रद्द करने का आदेश दिया है।

भगोड़े ललित मोदी की भारत वापसी मुश्किल! सबसे सुरक्षित देश की नागरिकता ली,  विदेश मंत्रालय का आया रिएक्शन - Lalit Modi return to India is difficult now  took citizenship ...
भारत से फरार भगोड़ ललित मोदी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह फैसला उन रिपोर्ट्स के आधार पर लिया गया है, जिनमें ये दावा किया गया था कि ललित मोदी भारत में प्रत्यर्पण से बचने की कोशिश कर रहा है। इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में कई रिपोर्ट छपी थीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के बयान में कहा गया कि इंटरपोल ने दो बार ललित मोदी के खिलाफ अलर्ट जारी करने से मना कर दिया था। इसके चलते उसके पासपोर्ट आवेदन को रिजेक्ट नहीं किया गया था। उसका बैकग्राउंड जांचने के बाद भी उसे किसी अपराध में दोषी नहीं पाया गया था।

 

 


Read More: ईरान की मिसाइलों से दहला इजराइल का तेल अवीव और एलात शहर, मची तबाही