नई दिल्ली। IPL-2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2025) 22 मार्च से शुरू हो रही । इससे पहल के मुकाबले शुरू राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। विकेटकीपर - बल्लेबाजर संजू सैमसन अब राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान नहीं होंगे। उनकी जगह ऑलराउंडर रियान पराग को RR का कप्तान बनाया गया है।

हालांकि संजू सैमसन भी बतौर बैट्समैन टीम का हिस्सा रहेंगे। राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम मैनेजमेंट की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, "संजू सैमसन, रॉयल्स सेट-अप का अभिन्न अंग हैं, जब तक उन्हें विकेटकीपिंग और फील्डिंग के लिए मंजूरी नहीं मिल जाती, तब तक वे बल्ले से अहम योगदान देंगे। पूरी तरह से फिट होने के बाद वे कप्तान के रूप में वापसी करेंगे।"
इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पांच मैचों की टी20 सीरीज के दौरान जोफ्रा आर्चर की बाउंसर लगने से सैमसन की उंगली में चोट लग गई थी। चोट के बाद उन्होंने क्षतिग्रस्त उंगली के इलाज के लिए सर्जरी करवाई।
संजू सैमसन ने बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना पुनर्वास पूरा किया और सोमवार को रॉयल्स के पहले अभ्यास सत्र में भाग लिया। कप्तान के रूप में रियान पराग के नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स (RR) का 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ एक मैच होगा। इसके बाद गुवाहाटी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ दो घरेलू मैच होंगे।




