मुंबई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL- 2025) एक रोमांचक मैच खेला गया। इस मुकाबले में RCB ने MI को 12 रनों से हरा दिया। इस मैच में स्लो ओवर रेट के चलते RCB के कप्तान रजत पाटीदार पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
IPL मैनेजमेंट कीओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का पहला स्लोओवर रेट है। इसलिए नियम के अनुच्छेद 2.2 के अंतर्गत कप्तान रजत पाटीदार पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
रजत चौथे कप्तान हैं जिन पर इस सीजन में स्लोओवर के लिए जुर्माना लगाया गया है। रजत पाटीदार से पहले मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग और लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर इस सीजन में स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया जा चुका है।




