img

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियम लीग (IPL-2025) का आगाज कल यानी 22 मार्च से होने जा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच 6 अप्रैल को होने वाले मैच को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है।

कोलकाता में होने वाला यह IPL मैच गुवाहाटी में शिफ्ट कर दिया गया है। बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) ने मैच शिफ्ट होने की जानकारी दी। 6 अप्रैल को रामनवमी का त्योहार है। इस दिन पश्चिम बंगाल में कई जुलूस निकलते हैं। बंगाल पुलिस का कहना है त्योहार के चलते वह मैच के लिए सुरक्षा नहीं दे पाएंगे।

बता दें कि KKR के होम मैच में लगातार दूसरे सीजन रामनवमी के कारण दिक्कत आई। पिछले साल राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ टीम का मैच 17 अप्रैल को रामनवमी के दिन ही होना था। पुलिस ने तब भी सिक्योरिटी देने से मना किया था, जिस कारण मुकाबले की तारीख आगे बढ़ाई गई थी।

 

 

 


Read More: ड्रेसिंग रूम में "धुआं" उड़ाई दिखे रियान पराग, ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए RR के कप्तान, BCCI कार्रवाई कर सकता है