नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। इससे मुंबई इंडियंस (MI) के लिए एक ऐसी खबर आ रही है जिससे उसको झटका लग सकता है। MI के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शुरूआती मैच मिस कर सकते हैं।
कुछ ऐस ही हाल लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का भी है। उसके पेसर मयंक यादव इस सीजन शुरुआती IPL मैचों में शायद नजर न आएं। दोनों तेज गेंदबाज बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैब कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जसप्रीत बुमराह की मेडिकल रिपोर्ट ठीक है। उन्होंने COE में गेंदबाजी फिर से शुरू कर दी है। हालांकि, IPLकी शुरुआत में उनके गेंदबाजी करने पर अभी संदेह है। वह अप्रैल के पहले सप्ताह में वापसी कर सकते हैं।
बुमराह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी टेस्ट मैच में चोटिल हो गए थे। लोअर बैक इंजरी के चलते बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से भी वह बाहर हो गए थे। मयंक यादव पिछले IPL में चोटिल हो गए थे। उसके बाद से वह केवल 3 ही घरेलू और इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वे मांसपेशियों के खिंचाव से परेशान हैं।




