नेपीदा। म्यामांर में शुक्रवार को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या करीब 1000 तक पहुंच गई है। वहीं 2400 से ज्यादा लोग घायल हैं। उधर, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक 30 मंजिला इमारत गिर गई है। इसमें 10 लोगों की मौत हुई है।
यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे (USGS)के मुताबिक यह भूकंप दस किलो मीटर की गहराई पर था। भूकंप का केन्द्र मांडले शहर से लगभग 17.2 किलो मीटर दूर बताया गया है। एजेंसी के मुताबिक भूकंप की भयावयता को देखते हुए मरने वालों का आंकड़ा 10 हजार से ज्यादा हो सकता है।

म्यांमार में शनिवार दोपहर 3:30 बजे फिर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई। इस तरह 2 दिन में 5 से ज्यादा तीव्रता वाले तीन भूकंप आ चुके हैं।
भूकंप के बाद भारत ने म्यांमार में 15 टन राहत सामग्री और NDRF के 80 बचाव कर्मियों का एक दल भेजा है। इसे ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ नाम दिया गया है।
वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने म्यांमार की जनता सरकार के प्रमुख जनरल मिन आंग ह्लाइंग से बातचीत की। पीएम ने कहा कि करीबी दोस्त और पड़ोसी के रूप में, भारत इस कठिन समय में म्यांमार के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है।
Read More: ईरान की मिसाइलों से दहला इजराइल का तेल अवीव और एलात शहर, मची तबाही




