img

कराची। सात साल के लंबे इंतजार के बाद चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी हुई, और टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों से हराकर शानदार आगाज किया।

बुधवार खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड 5 विकेट पर 320 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 260 रन पर ही सिमट गई

पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने कहा, "हमें उम्मीद नहीं थी कि वे 320 तक पहुंच जाएंगे। हमने सोचा था कि उन्हें 260 के आसपास रोक लेंगे, लेकिन विल यंग और लैथम ने बहुत समझदारी से खेला। अंतिम ओवरों में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं था, जिससे उन्होंने बड़ा स्कोर खड़ा कर लिया।"

रविवार को पाकिस्तान का मुकाबला अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत से होगा। इस मैच में हार पाकिस्तान की खिताबी रक्षा की उम्मीदों को खत्म कर सकती है। हालांकि, बढ़ते दबाव के बीच रिजवान ने कहा, "हम इस मैच को एक सामान्य मुकाबले की तरह लेंगे और खुद पर गत चैंपियन होने का अतिरिक्त दबाव नहीं डालेंगे।"

अब सभी की निगाहें भारत-पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां पाकिस्तान को हर हाल में जीत की दरकार होगी।


Read More: FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराकर रचा इतिहास, फ्रांस और नॉर्वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे