img

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी प्रशासन ने 5 लाख से ज्यादा शरणार्थियों को निकालने का ऐलान किया है। होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के मुताबिक क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेजुएला के 5 लाख 32 हजार नागरिकों का कानूनी दर्जा 24 अप्रैल को खत्म हो जाएगा।

यह फैसला उन लोगों पर लागू होगा जो अक्टूबर 2022 के बाद अमेरिका आए थे। ये सभी लोग ह्यूमैनिटेरियन पैरोल प्रोग्राम के तहत अमेरिका आए थे। यह कानूनी तरीका लंबे समय से उन लोगों को अस्थायी रूप से अमेरिका में रहने की इजाजत देता था, जिनके देशों में युद्ध या राजनीतिक अस्थिरता थी।

ट्रम्प ने दूसरी बार राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद पहले ही दिन एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी कर ह्यूमैनिटेरियन पैरोल प्रोग्राम को खत्म कर दिया था। उनका मानना था कि इसका गलत इस्तेमाल हो रहा था।


Read More: ईरान की मिसाइलों से दहला इजराइल का तेल अवीव और एलात शहर, मची तबाही