img

नई दिल्ली। Zomato News: अगर आप खाने-पीने के शौकीन है तो ये खबर आपके लिए हैं। ऑनलाइन फूड एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato)  अब 15 मिनट में खाना डिलीवर करेगा। कंपनी ने अपने ऐप पर ग्राहकों के लिए 15 मिनट में फूड डिलीवर करने का नया ऑप्शन दिया है। हालांकि रेस्टोरेंट से डिलीवरी लोकेशन 1.5 किलोमीटर से कम होनी चाहिए।

इसके लिए कस्टमर्स को जोमैटो ऐप ( Zomato App) के एक्सप्लोर सेक्शन में 'डिलिवर इन 15 मिनट' टैब पर जाना होगा। ग्राहक यहां डिलिवर होने वाले फूड्स की लिस्ट देख और ऑर्डर कर सकेंगे। फिलहाल यह सर्विस सभी जगह अवेलेबल नहीं है। यह सर्विस फिलहाल मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों के कुछ इलाकों में ही लाइव है।

बता दें कि जोमैटो (Zomato)  ने दो साल पहले भी 10 मिनट में डिलिवरी सर्विस शुरू की थी, जिसे 'Instant' नाम दिया था, ज़ोमैटो ने जनवरी 2023 में 'Instant' सर्विस को दिल्ली, गुरुग्राम और बेंगलुरु में चलाने के बाद बंद कर दिया था।  अब  जोमैटो (Zomato)  ने 15 मिनट डिलिवरी नाम से नई सर्विस शुरू की है। 


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े