img

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक (Yogi Cabinet News) शुक्रवार की सुबह 11 बजे लोक भवन में हुई। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 22 प्रस्ताव कैबिनेट में पास हुए। यूपी सरकार की पहली खेल नीति को मंजूरी मिली है। खेल प्राधिकरण बनेगा। 465 करोड़ से अयोध्या की सड़कों को चौड़ा करने का प्रस्ताव भी पास हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्क्रैप पॉलिसी 2023- 24 को मंजूरी दी है।

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि चार निजी विश्वविद्यालय के प्रस्ताव पास हुए है। शाहजहांपुर में वरुण अर्जुन विश्वविद्यालय, लखनऊ में टीएस मिश्रा विश्वविद्यालय, आगरा में फारुख हुसैन विश्वविद्यालय और बिजनौर में विवेक विश्वविद्यालय के प्रस्ताव 2 साल के लिए पास हुए हैं।

योगी कैबिनेट के अहम फैसले

  • कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने बताया कि बाराबंकी में IT पार्क विकसित किया जाएगा। माइक्रो और स्मॉल इंडस्ट्री की कताई मिलों पर 51.63 करोड़ की देनदारी है। इसमें 29.5 करोड़ की देनदारी सरकार ने माफ की है। इसमें 22.14 लाख करोड़ की देनदारी सरकार चुकता करेगी।
  • अयोध्या में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए कई प्रस्ताव पास हुए हैं। अयोध्या में 65 करोड़ से 2 नई सड़क बनेंगी। पंचकोशी परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण और विस्तार होगा। इसके लिए 200 करोड़ पास किए गए। अयोध्या के डेवलपमेंट के लिए कुल 465 करोड़ पास किए गए है। तीन प्रस्ताव पास किए गए हैं।
  • उत्तर प्रदेश खेल नीति 2023 को स्वीकृति दी गई। गांवों में ओपन जिम सहित खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। आयुष्मान कार्ड डिजिटल मिशन को उत्तर प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया गया है। पर्यटन और औद्योगिक विकास के प्रस्ताव भी पास हुए हैं।
  • कैबिनेट ने मुफ्त राशन नीति के लिए एक नई एजेंसी का चयन किया है। जो पूरा राशन उपलब्ध कराएगी। गृह विभाग के प्रस्ताव में गुंडा एक्ट धारा दो और धारा 6ए की कार्यवाही डीएम, ADM, जॉइंट सीपी, सीपी को दिया गया है।
  • निकाय चुनाव पर आयोग ने पिछड़ा वर्ग आरक्षण पर सीएम योगी आदित्यनाथ को अपनी में रिपोर्ट सौंपी है। मंत्री परिषद में रिपोर्ट को स्वीकार किया है। सुप्रीम कोर्ट ने 4 जनवरी 2023 को एक आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट 11 अप्रैल को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में पूरी रिपोर्ट पेश की जाएगी। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट अपना आदेश देगा उसके बाद आगे चुनाव पर फ़ैसला किया जाएगा।


Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत