img

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में दर्दनाक घटना घटी। यहां के कोहंडौर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद नरहरपुर गांव में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। जिससे चारों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने चारों शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक गांव निवासी सोहनलाल औरंगाबाद में काम करता है।  बुधवार को वह औरंगाबाद चला गया। उसकी पत्नी प्रमिला देवी (35) पति के साथ परदेस जाने की जिद कर रही थी, लेकिन वह पैसों का हवाला देकर साथ ले जाने में असमर्थता जताई। उसने पत्नी से कहा कि परदेस जाने के बाद पैसों की व्यवस्था कर उसे बुला लूंगा।


पति के जाने के बाद प्रमिला देवी बेटी शिवानी (10), बेटा शिवांश (5) और छोटी बेटी सलोनी (3) को लेकर गांव के पास कुएं में कूद गई। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकलवाया गया। तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। एक साथ चार मौतों से परिवार गांव में कोहराम मच गया।


Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत